What Are The Right Ways of Yoga

आज के दौर में योगा के जरिए बहुत सारी बीमारियों को सही किया जा रहा है। योगा में हर बीमारी के लिए अलग से योगासन उपलब्ध है, बस कंडीशन ये है कि उस योगासन को सही तरीके से किया जाना। योग शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने का सबसे अच्छा तरीका है लेकिन योग से पहले उसके तरीके, नियम और इनसे होने वाले लाभों के बारे में जान लेना चाहिे। योग करते समय छोटी सी गलती आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है तो चलिए बताते हैं योग करने के तरीके क्या होते हैं?





योग करने के सही नियम


योग करने का सही समय सुबह होता है क्योंकि उस समय मन शांत और फ्रेश रहता है। योग करने से पहले और योग करने के कुछ समय तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए। योग करते समय सांस नाक से लेते हुए मुंह से बाहर निकालना चाहिए। जल्दीबाजी में योगासन करना सही नहीं होता है इसके कई नुकसान हो सकते हैं। योग करते समय उस योग संबंधित तरीके को मालूम होना चाहिए जो सही तौर पर बताए गए हैं। योग को स्वच्छ और साफ स्थान पर ही करना चाहिए इससे कई लाभ मिलते हैं और आपके अंदर जाने वाली गैस भी शुद्ध रहती है।


योग के प्रकार


योग करने का सही समय सुबह होता है ये तो आपने जान लिया लेकिन उस समय आपको खुले आसमान में बैठने से कई लाभ भी मिल सकते हैं। योग शुरु करने से पहले आपको अपने कपड़ों को भी ध्यान में रखना चाहिए जो हल्के और ढीले हों जिससे किसी भी आसन को करने में आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अब चलिए बताते हैं योग कितने प्रकार के होते हैं।


सूर्य नमस्कार- इसमें 12 स्टेप होते हैं और प्रत्येक स्टेप अपने आप में लाभकारी होता है। पहले के 6 स्टेप के विपरीत बाकी का स्टेप होता है और इसे काफी लाभप्रद माना जाता है।


अधोमुखश्वासन योग- इस योग को करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस योग से साइन की समस्या भी दूर होती है।


तड़ासन योग- इस आसन को करने से शरीर की लंबाई बढ़ती है। ये रीढ़ के दर्द की समस्या को दूर करता है।


सुखासन योग- चिंता और तनाव या मानसिक बीमारी में इस योग को करने से फायदा मिलता है। मन को शांति मिलने के साथ ही कमर का दर्द भी ठीक होता है।


वृक्षासन योग- इस योगासन को करने से पैरों की लड़खड़ाहट दूर होती है। इससे पैरों की हड्डियां मजबूत होती है और मांसपेशियों में स्फूर्ति आती है।


सेतुबंधासन योग- इस आसन को करने से छाती मजबूत होती और रीढ़ की हड्डी में तंदरुस्ती होती है। मन की चिंता को दूर करने के लिए भी ये आसन जरूरी होता है।
Previous
Next Post »

Ads